{"_id":"1-82211","slug":"Mainpuri-82211-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी शराब की बिक्री को लेकर ठेकेदार भिड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी शराब की बिक्री को लेकर ठेकेदार भिड़े
Mainpuri
Updated Thu, 26 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/किशनी। शराब की बिक्री को लेकर बुधवार को दो शराब ठेकेदार भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो एक पक्ष भाग गया। दूसरे पक्ष ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
थाना कुर्रा के मलूपुरा निवासी श्रीकांत यादव शराब के ठेकेदार हैं। उनकी भांवत, किशनी, तिलियानी, छाछा, सहन, समान, घिरोर, मैनपुरी में शराब की दुकानें हैं। जिला इटावा के थाना ऊसराहार के बदरियापूट निवासी सुरेंद्र सिंह यादव की थाना एलाऊ क्षेत्र में जागीर चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। श्रीकांत का आरोप है कि सुरेंद्र सिंह कुर्रा क्षेत्र में बाहरी प्रांतों की शराब की बिक्री कराते हैं। इससे उनकी दुकानों पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कई बार सुरेंद्र को हिदायत भी दी लेकिन कोई असर नहीं हुआ।
बुधवार की सुबह श्रीकांत को सूचना मिली कि किशनी चौराहे पर सुरेंद्र सिंह बाहरी प्रांतों की शराब लेकर आए हैं। श्रीकांत अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे। उनका सुरेंद्र से विवाद हुआ। विवाद के बाद दोनों ओर से दो फायरिंग शुरू हो गई। फायर करने के बाद सुरेंद्र स्कार्पियो लेकर मैनपुरी की ओर चले गए। लगभग एक घंटे बाद जब श्रीकांत अपने साथियों के साथ मैनपुरी जा रहे थे तो बोझी और हनुमानगढ़ी के बीच पहले से घात लगाए बैठे सुरेंद्र और उनके समर्थकों ने फायरिंग शुरू कर दी। श्रीकांत के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सुरेंद्र साथियों के साथ वहां से भाग गए। श्रीकांत ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने थानाध्यक्ष कुर्रा को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष कुर्रा ने बताया कि श्रीकांत और सुरेंद्र सिंह रिश्तेदार हैं। दोनों की शराब की दुकानें हैं। शराब की बिक्री को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। थाना कुर्रा पुलिस ने तीन महीने पहले बाहरी प्रांत की 355 पेटी शराब बरामद की थी।