{"_id":"1-81500","slug":"Mainpuri-81500-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Mainpuri
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में बुधवार की शाम कार की टक्कर से घायल वृद्ध की फीरोजाबाद में मौत हो गई। वहीं, एक महीने पहले ट्रक की टक्कर से घायल युवक की सैफई अस्पताल में मौत हो गई। अन्य हादसों में पांच को चोटें आई हैं।
थाना बरनाहल के खुशालपुर निवासी चंद्रप्रकाश (55) बुधवार की शाम दीवानी से तारीख करके गांव जा रहे थे। नवाटेढ़ा चौराहे के पास वह वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी कार ने उनको टक्कर मार दी। चालक कार लेकर वहां से भाग गया। जानकारी होते ही उनके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उनको घायलावस्था में फीरोजाबाद अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिवारीजन शव मैनपुरी ले आए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
थाना बिछवां क्षेत्र में 10 मई को ट्रक ने अज्ञात युवक (25) को टक्कर मार दी थी। उसको गंभीर हालत में सैफई अस्पताल भेजा गया था। गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। एक महीने में भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। इटावा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली के मदार दरवाजा निवासी प्रेम शंकर गुप्ता गुरुवार की सुबह बाइक से कुरावली जा रहे थे। थाना बिछवां क्षेत्र में अंजनी के पास जीप की टक्कर से दोनों को चोटें आईं। चालक जीप लेकर वहां से भाग गया। कुसमरा निवासी वीरभान बुधवार की रात बाइक से मैनपुरी से चचेरे भाई आशुतोष के साथ कुसमरा जा रहे थे। अजीतगंज के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उनको चोटेें आईं।
थाना कुरावली के देवकली निवासी सूरजपाल पांच मई को काला खेत के पास गांव जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी टेंपो की टक्कर से उनको चोटें आईं। उसका आगरा में इलाज चला रहा है। हालत में सुधार होने पर उनके पुत्र छविनाथ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।