फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दो गुना से अधिक बढ़े सब्जी के दाम

दो गुना से अधिक बढ़े सब्जी के दाम

Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Thu, 27 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। महंगाई के चलते आम आदमी बेहाल है। बारिश के चलते सब्जी के भाव में उछाल आ गया है। कई सब्जियों के दाम तो दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। वहीं भवन निर्माण सामग्री के रेट बढ़ने से मकान बनाना भी मुश्किल हो रहा है। एक सप्ताह में ही भवन निर्माण सामग्री के रेट भी काफी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में सब्जी के रेट काफी ऊपर पहुंच गए हैं। सब्जी के रेट में अचानक वृद्धि होने से आम आदमी की थाली से हरी सब्जियां गायब हो रही हैं। पिछले एक सप्ताह में कई सब्जियों के रेट काफी बढ़ गए हैं। सब्जी विक्रेता जवर सिंह का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में सब्जी के रेट काफी बढ़ गए हैं। कई ग्राहक को रेट लेकर ही चले जाते हैं। बिक्री भी काफी प्रभावित हो रही है। स्टेशन रोड निवासी शिवकुमार का कहना है कि बारिश में हरी सब्जी तो थाली से गायब ही हो रही है। एक बार की सब्जी ही 100 रुपये से अधिक की आती है। ऐसे में घर में रखी दालों को अधिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं भवन निर्माण सामग्री के रेटों में भी एक सप्ताह में उछाल आया है। बालू के रेट में जहां एक हजार रुपये प्रति ट्राली की बढ़ोत्तरी हुई है वहीं गिट्टी भी 100 रुपये महंगी हो गई है। ईंट के रेट भी प्रति हजार 500 रुपये बढ़ गए हैं। ऐसे में मकान बनवाना भी लोगों के लिए महंगा साबित हो रहा है। बालू की 100 वर्ग फीट ट्राली की कीमत एक सप्ताह पूर्व जहां 2800 रुपये थी अब इसके रेट 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट हो गए हैं। वहीं गिट्टी की ट्राली के रेट 4500 से बढ़कर 4600 रुपये हो गए हैं। अव्वल ईंट प्रति हजार पहले जहां 4600 रुपये थी अब 5100 रुपये हैं। दोयम ईंट पहले जहां 4100 थी अब 4600 रुपये हो गई है। वहीं सियोरा ईंट 2000 रुपये प्रति हजार से 2400 रुपये प्रति हजार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेट एक नजर में
सब्जी का नाम एक सप्ताह पूर्व वर्तमान रेट
तोरई 10 रुपये 30 रुपये
लौकी 10 रुपये 30 रुपये
आलू 12 रुपये 14 रुपये
टमाटर 20 रुपये 28 रुपये
प्याज 15 रुपये 25 रुपये
भिंडी 10 रुपये 30 रुपये
बैंगन 15 रुपये 20 रुपये
मिर्च 20 रुपये 50 रुपये
सभी दाम प्रतिकिलो में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed