फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   नहर पुलिया बनी दुर्घटनाओं का सबब

नहर पुलिया बनी दुर्घटनाओं का सबब

Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Wed, 06 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
बेवर। गग्गरपुर नहर पुलिया के दोनों ओर सांकेतिक बनवाने और उसकी मुढेर बनवाने की मांग नगरवासियों ने की है। इस संबंध में नगर निवासियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित निचली गंगा नहर की गग्गरपुर नहर पुलिया की चार वर्ष पूर्व मुढेर टूट गई थी। पुलिया के बीचों बीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वर्ष 2008 में पुलिया पर बस पलटने से 60 यात्री घायल हो गए थे। वर्ष 2009 में बाइक चालक समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 21 अगस्त 2009 को कोयले से लदा ट्रक पलटा और घंटों मुख्य मार्ग जाम रहा। 2010 में पुलिया पर ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में दो दर्जन लोग घायल हो गए थे। वर्ष 2011 में बाइक सवार दंपति नहर में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 2012 में रेलिंग न होने से ट्रक नहर में जा गिरा और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी वर्ष रोडवेज गड्ढों के कारण नीचे ढलान में चली गई और 18 यात्री घायल हो गए। 26 फरवरी को रात्रि में बोलेरो नहर में जा गिरी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर निवासी सुनील मिश्रा, सभासद आकाश मिश्रा, शमशाद अली, डाक्टर अफसर अली, राजजेंद्र यादव, बबुआ गुप्ता, कुलदीप निगम, भगवान दास, रजनीश यादव, राघवेंद्र दुबे, छोटे प्रधान, राजीव मिश्रा, नीटू स्वर्णकार, सुदेश आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पुलिया की मुढेर बनवाने, दोनों ओर सांकेतिक लगवाने एवं पुलिया को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed