फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   42 मीसा बंदियों के लिए आया बजट

42 मीसा बंदियों के लिए आया बजट

Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
Mainpuri
Mainpuri Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्व की सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने आपातकाल के दौरान बंद रहे मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था। जनपद में उस समय 42 मीसा बंदियों को लोकतंत्र सेनानी की सुविधाएं दी गई थीं। इस बार भी 42 लोकतंत्र सेनानियों के लिए तीन-तीन माह की पेंशन का बजट भेजा है। वहीं मीसा में बंद रहे 34 नए लोगों ने लोकतंत्र सेनानियों के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

देश में आपातकाल के दौरान विरोध करने पर 25 जून 1975 से 31 मार्च 1977 तक बंद रहने वाले मीसा बंदियों को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने नौ सिंतबर 2006 को लोकतंत्र सेनानी घोषित किया था। उस समय इन्हें 500 रुपये प्रति माह पेंशन और रोडवेज की सभी श्रेणी की बसों में एक आश्रित के साथ नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की र्गई थी। बसपा सरकार ने ये सुविधाएं बंद करा दी थीं। अब फिर से सभी लोकतंत्र सेनानियों को प्रति माह तीन हजार रुपये पेंशन और रोडवेज की बसों में एक आश्रित के साथ नि:शुल्क यात्रा की सुविधा शुरू की गई। सरकार द्वारा जिले में पूर्व में चयनित हुए 42 लोकतंत्र सेनानियों के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन-तीन माह की पेंशन का बजट भेजा है। अब इन लोकतंत्र सेनानियों को डीएम चेक वितरित कराएंगे।
विज्ञापन


तीन लोकतंत्र सेनानियों की हुई मौत
पिछले सरकार में पेंशन लेने वाले लोकतंत्र सेनानी थाना भोगांव क्षेत्र के ग्राम बरहट निवासी रामसेवक अवस्थी, ग्राम सरैया निवासी रामभरोसे सिंह और नगर के मोहल्ला कटरा निवासी मिस्सी पहलवान की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से जो भी निर्देश मिलेंगे उनका अनुपालन किया जाएगा। पूर्व में चयनित लोकतंत्र सेनानियों को चेक वितरित किए जाएंगे। मृतकों और नए आवेदन पत्रों के बारे में दिशा निर्देशों के अनुसार कार्रवाई होगी।

विजय विश्वास पंत
डीएम।

मृतक लोकतंत्र सेनानियों के आश्रितों को पेंशन सुविधा का लाभ दिया जाए। वह इस संबंध में शीघ्र ही मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर मांग करेंगे। वहीं इस बार 34 अन्य मीसा बंदियों ने भी आवेदन किया है। इन्हें भी शीघ्र लोकतंत्र सेनानियों की सुविधा दिलाने को लेकर डीएम से मुलाकात करेंगे।
सतीशचंद्र, अध्यक्ष
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed