फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   9656 ne dee teeeetee kee pareeksha

9656 ने दी टीईटी की परीक्षा

Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Mon, 19 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
9656 ne dee teeeetee kee pareeksha
निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा सोमवार को 11 केंद्रों पर हुई। नोडल अधिकारी व डीआईओएस आरपी यादव के अनुसार दोनों पालियों में 1298 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।  9656 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे।  
विज्ञापन

पहली पाली में उच्च प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 6880 के सापेक्ष 6144 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 736 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में प्राथमिक विद्यालयों की परीक्षा हुई। इसमेें पंजीकृत 4074 के सापेक्ष 3512 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सकुशल संपन्न हो इसके लिए अधिकारी दिन भर मुस्तैद रहे। अधिकारियों की गाड़ियां विभन्न केंद्रों पर चक्कर लगाती रहीं। पेपर लीक होने की अफवाह भी चलती रही। एडीएम एके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह गलत है।  
विज्ञापन


 शिक्षक पात्रता परीक्षा जूनियर का पेपर इस बार सरल था। इसके चलते पेपर ठीक ठाक हो गया। पेपर में हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र के सभी प्रश्न सरल थे। इसके चलते पेपर नौ मिनट पहले ही हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुष्पेंद्र सिंह, बेवर

प्राइमरी का पेपर का बहुत कठिन था। इसमें गणित और मनोविज्ञान के प्रश्न तो ऊपर से निकल गए। तैयारी के अनुसार पेपर नहीं आया। जबकि जूनियर का पेपर सरल आया है।  
- बीना यादव, रठेरा
    
मेरा पेपर इस बार काफी अच्छा हुआ है। मुझे उम्मीद है कि वह इस बार मैं इसे पास कर लूंगी। जूनियर का पेपर काफी सरल था। फिर परिणाम आने तक डर लगा रहेगा।
- अनुपमा मिश्रा, बेवर

परिणाम आने के बाद ही चैन मिलेगा। उम्मीद तो है कि वह पास हो जाएंगे। फिर परिणाम आने तक डर तो लगा रहेगा। जूनियर वाले पेपर में सभी प्रश्न सरल थे।
- प्रदीप कुमार, रठेरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed