{"_id":"b356ee0d08a0e10b66c5ac08fc26f8a7","slug":"80-thousand-people-got-the-benefit-of-food-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 हजार लोगों को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 हजार लोगों को मिला खाद्य सुरक्षा का लाभ
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में इसी माह खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू हुआ है। अधिनियम के तहत बुधवार को तीसरे वितरण दिवस पर जिले की 254 दुकानों पर खाद्यान्न का वितरण हुआ। इन दुकानों पर 80896 कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। गलन भरी सर्दी में भी कार्डधारक लाइन लगाए खड़े नजर आए। डीएम ने आवास विकास में पहुंचकर दुकानों का स्थलीय निरीक्षण किया।
बुधवार को सुबह 10 बजे से ही दुकानों पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किलो चावल लेने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। गलन भरी सर्दी में भी हर आयु वर्ग के लोगों में राशन लेने के लिए उत्साह दिख रहा था। ग्राहक लाइन में पहले राशन पाने के लिए प्रयास करते दिख रहे थे। दुकानदारों ने भी व्यवस्था बनाने के लिए लाइनें लगवा रखी थीं। राशन कार्ड धारक भी कम कीमत पर अनाज मिलने से काफी खुश नजर आ रहे थे।
डीएम चंद्रपाल सिंह ने आवास विकास कालोनी स्थित राशन की दुकानों पर चेकिंग की। दुकान पर मौजूद ग्राहकों और पर्यवेक्षणीय अधिकारियों से जानकारी जुटाई। निर्देश दिए कि किसी भी कार्डधारक को अकारण परेशान न किया जाए। इस मौके पर डीएसओ राजेश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।