फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   8 to 11 feb special campaign

आठ से 11 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान

Sat, 24 Jan 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 24 Jan 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन
 भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत प्रदेश में एक करोड़ और जिले में 65 हजार पार्टी के सदस्य बनने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। जिले में डेढ़ लाख सदस्य बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से संगठित प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि अभियान के तृतीय चरण में आठ, नौ, 10 और 11 फरवरी को विशेष अभियान के तहत हर बूथ पर शिविर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। शनिवार को प्रेम सिंह शाक्य के आवास पर बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि एक दिसंबर से जिले में सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। 31 मार्च तक जिले में डेढ़ लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ सदस्य बनाए जाएंगे। 25 जनवरी को राजमाता विजयराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर जिले भर में महिला मोर्चा के सहयोग से महिलाआें को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। 30 जनवरी तक जिले के सभी मंडलों की बैठक कर सदस्यता अभियान को और गति देने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन




पूर्व प्रदेश महामंत्री रामनरेश अगिभनहोत्री कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा की बहुमत वाली सरकार बनेगी। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने सदस्यता अभियान की सफलता पर कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से सदस्यता अभियान में जुट जाएं। बैठक में महामंत्री रमाशंकर तिवारी, शिव ओंकारनाथ पचौरी, मजूषा चौहान, राहुल चतुर्वेदी, मदन चौहान, सुमित चौहान, प्रेम सिंह शाक्य, प्रमोद कठेरिया, अजयपाल सिंह, सुभाष अधौलिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



करहल भाजपा के लिए कमजोर
जिले में 1518 बूथों मेें से भाजपा अब तक 935 बूथों पर ही प्रभारी और प्रवास प्रभारी बना सकी है। सदस्यता के लिहाज से जिले में सबसे कमजोर करहल विधानसभा क्षेत्र माना जा रहा है। यहां 398 बूथों में से भाजपा 180 पर ही प्रभारी और प्रवास प्रभारी बना सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed