{"_id":"662eab2eda97fda41f15f8f21c98462d","slug":"547-test-examination-of-the-btc-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"547 परीक्षार्थियों ने दी बीटीसी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
547 परीक्षार्थियों ने दी बीटीसी की परीक्षा
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के दो केंद्रों पर बीटीसी 2013 की द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा हुई। इसमें दोनों केंद्रों पर पंजीकृत 550 परीक्षार्थियों में से तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुछ 547 परीक्षार्थियों ने दो पालियों में परीक्षा दी। परीक्षा समय से संपन्न हुई।
राजकीय इंटर कालेज में पहली पाली में बीटीसी द्वितीय सेमेस्टर के प्रथम प्रश्न पत्र भारतीय संस्कृति की परीक्षा पहली पाली में और द्वितीय प्रश्नपत्र प्रारंभिक शिक्षा के नवीन प्रयास की परीक्षा दूसरी पाली में हुई। परीक्षा में पंजीकृत 280 परीक्षार्थियों में से 277 ने परीक्षा दी और तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा पहली पाली में 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक तक हुई। परीक्षा आठ कक्षों में हुई। राजकीय कन्या इंटर कालेज में भी दो पालियों में परीक्षा हुई। इस केंद्र पर 270 परीक्षार्थियों ने छह कक्षों में परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। जीजीआईसी केंद्र पर प्रधानाचार्या व केंद्र व्यवस्थापक सुमन यादव और जीआईसी में प्रधानाचार्य और परीक्षा के इंचार्ज विवेक कुमार के देख रेख में परीक्षा हुई। बीटीसी की परीक्षा बड़े शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। बुधवार को भी बीटीसी की परीक्षा दोनों केंद्रों पर होगी।