Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   43% mapping to be done in three days, BLOs and BLAs gathered

Mainpuri News: तीन दिन में करनी है 43% मैपिंग, बीएलओ और बीएलए जुटे

Mon, 08 Dec 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 08 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
43% mapping to be done in three days, BLOs and BLAs gathered
फोटो 33 आवास विकास के बूथ पर एसआईआर का काम करते बीएलओ
मैनपुरी। एसआईआर फार्म के डिजिटाइजेशन के बाद 2025 के मतदाताओं का 2003 की सूची से मिलान किया जा रहा है। चुनाव आयोग की जारी अंतिम तिथि 11 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। ऐसे में प्रशासन के पास सिर्फ तीन दिन का ही समय बचा है। तीन दिनों में करीब 43 फीसदी मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा करना होगा। प्रशासन ने जहां बीएलओ को निर्देश जारी किए हैं। वहीं राजनीतिक पार्टियों ने बीएलए को काम जल्द पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जनपद 1403413 कुल मतदाता हैं। इनमें से 1163476 मतदाताओं के फार्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। वहीं जिन फार्म का डिजिटाइजेशन हो चुका हैं उनकी मैपिंग की जा रही है। लेकिन अभी मैपिंग का काम गति नहीं पकड़ पाया है।
विज्ञापन

जनपद में वर्तमान में सिर्फ 57 फीसदी ही मैपिंग हुई है। अभी भी करीब 43 फीसदी कार्य शेष बचा हैं। मैपिंग में 2025 के मतदाताओं की 2003 की सूची में शामिल उनके रिश्तेदारों की सूची से मिलान करना है। इसमें बीएलओ और बीएलए दोनों ही लगे हुए हैं। इसके बाद भी काम की रफ्तार धीमी हैं। जनपद में 1661 बीएलओ और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के बीएलए लगे हुए हैं। मैपिंग के लिए बीएलओ और बीएलए रणनीति बनाकर कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी मैपिंग का कार्य सही से नहीं हो पा रहा है। कहीं मतदाता सहयोग नहीं कर रहे तो कहीं उनके रिश्तेदार सूचना देने में देरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बीएलओ सूची का मिलान नहीं कर पा रहे हैं। वहीं अधिकारी रोज बीएलओ का काम की मॉनीटरिंग कर तेजी लाने के निर्देश दे रहे हैं।
बीजेपी की जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने बताया अभी डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। मैपिंग का काम भी किया जा रहा है। वहीं कभी-कभी डाटा फीड करने में सर्वर की दिक्कत भी सामने आ रही है। हमारे बीएलए भी बीएलओ की मदद कर रहे हैं। एसआईआर के सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed