फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   269 365 voters who decide the fate of 765 candidates

269365 मतदाता करेंगे 765 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो,अमर उजाला मैनपुरी Published by: Anonymous User Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
269 365 voters who decide the fate of 765 candidates
मैनपुरी/करहल। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को मैनपुरी और करहल और किशनी ब्लाक में मतदान होगा। इसके लिए सोमवार को मतदान केंद्रों के लिए दोनों ब्लाकों में पोलिंग पार्टियां और सुरक्षा बल रवाना किए गए। इस दौरान डीएम और एसपी दोनों ने दिनभर तैयारियों का जायजा लेते रहे। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। इस दौरान 224 मतदान केंद्रों पर 269365 मतदाता 929 प्रत्याशियों का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

तीसरे चरण के चुनाव में क्षेत्र पंचायत के 185 पदों के पर 818 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वैसे दोनों ब्लाकों में कुल 198 वार्ड हैं। इनमें से 13 वार्डों में निर्विरोध चुनाव होने के कारण वहां मतदान नहीं होगा। वहीं दोनों वार्डों पर जिला पंचायत के आठ पदों पर 111 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। विकास खंड मैनपुरी में क्षेत्र पंचायत के 118 वार्ड हैं। इन वार्डों में 611 ने आवेदन किया था। जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर नौ नामांकन निरस्त कर दिए गए। शनिवार को 37 ने नामांकन वापस ले लिए। चार का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। अब 114 पदों पर 561 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हीं 114 वार्डों में शनिवार को मतदान होगा। करहल में 80 पदों के सापेक्ष 312 ने नामांकन किया। दो नामांकन निरस्त कर दिए गए। वहीं 44 ने नामांकन वापस ले लिए। नौ का निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब 71 पदों पर 257 प्रत्याशी मैदान में हैं। उक्त 71 वार्डों में ही बीडीसी के लिए मतदान होगा। वहीं जिला पंचायत के तीसरे चरण में आठ पदों के सापेक्ष 114 ने आवेदन किए थे। तीन ने नामांकन वापस ले लिए। 111 उम्मीदवार मैदान में हैं। सभी पदों 17 अक्तूबर को मतदान होगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत के वार्ड- 8, उम्मीदवार 111
क्षेत्र पंचायत के वार्ड- 198 , उम्मीदवार  818
मतदान केंद्र- 224  
अतिसंवेदनशील प्लस  30
अतिसंवेदनशील 145
संवेदनशील  39
मतदाता- 269365

जिला पंचायत वार्ड

मैनपुरी
वार्ड 28     14
वार्ड 29     20
वार्ड 30     29
वार्ड 31     13
वार्ड 32  (आंशिक)

करहल
वार्ड 23     10
वार्ड 24     13
वार्ड 25     12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed