फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   258 for the third day in the village dark

258 गांव में तीसरे दिन भी अंधेरा

Wed, 25 May 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 25 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
258 for the third day in the village dark
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
सोमवार रात आई आंधी से बाधित हुई देहात की विद्युत आपूर्ति बुधवार देर शाम तक भी सुचारु नहीं हो सकी। 258 गांव की बिजली अभी भी गुल है। खंभे टूटने से आपूर्ति सुचारु करने में बाधा आ रही है। वहीं बिजली विभाग को आंधी से लाखों का नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन करने के बाद अधिकारी विद्युत आपूर्ति सुचार करने में जुटे हैं। विभाग के अधिकारी लगातार कर्मचारियों के काम पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात आई आंधी और बारिश से जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। कई स्थानो ंपर खंभे और तार टूट गए थे। नुकसान की जानकारी करने के लिए पेट्रोलिंग कराई गई थी। जेई और एसडीओ ने क्षेत्र में टूटे खंभे और तारों की जानकारी ली। देहात क्षेत्र में सबसे ज्यादा नुकसान किशनी, सुल्तानगंज, बिछवां, बेवर में हुआ। आपूर्ति सुचारु कराने के लिए अधिकारी लग गए। लगातार प्रयास करने पर भी 24 घंटे बाद तक देहात क्षेत्र के कई इलाकों में आपूर्ति नहीं हो सकी। जिले के 258 गांव में तीसरे दिन भी अंधेरा रहा। अधिकारियों का मानना है कि जिन स्थानों पर खंभे और तार टूटे हैं वहां आपूर्ति सुचारु करने में समय लगेगा। आपूर्ति देने के लिए क्षेत्र को दूसरे फीडरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन

 
जिले में करीब सात लाख के नुकसान का आंकलन अभी तक किया जा चुका है। 200 खंभे टूटे हैं जिनकी कीमत छह लाख है। चार किलोमीटर क्षेत्र के तार टूटे हैं। जिनकी कीमत 88 हजार मानी गई है। 24 इंसूलेटर भी पंच हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- एके श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता  

कंट्रोल रूम बनाया गया
आपूर्ति बाधित होने के बाद कंट्रोल रुम बनाया गया है। इसका नंबर 9412748909 दिया है। उपभोक्ता इस नंबर पर जानकारी देकर पूछताछ भी कर सकते हैं। आपूर्ति बाधित होने और सुचारु होने की जानकारी भी इसी नंबर पर ली जा सकती है।

आम की फसल में हुआ नुकसान
अजीतगंज। आंधी से क्षेत्र के किसानों को आम की फसल में नुकसान हुआ है। पेड़ाें पर लगे कच्चे आम झड़ गए हैं। किसान विद्याराम, रामसेवक, तसलीम, रजनेश शाक्य, प्रेमचंद्र शर्मा आदि ने बताया फसल में नुकसान हुआ है।    

आंधी में मुर्गी फार्म ढहा, वृद्ध घायल
कुरावली। मंगलवार की रात भी आंधी आई। लुखरपुरा में दीवार गिरने से अमर सिंह घायल हो गए। एक मुर्गी फार्म धराशायी हो गया, जिसमें मुर्गी के 800 बच्चे दबकर मर गए। फार्म मालिक को लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ है।

लुखरपुरा निवासी अनिल कुमार के फार्म हाउस में पंद्रह सौ बच्चे थे। मंगलवार रात साढे़ दस बजे आई आंधी से फार्म हाउस ढह गया। जिसमें करीब आठ सौ मुर्गी के बच्चे मर गए। फार्म हाउस में सो रहे अनिल कुमार के पिता अमर सिंह 52 वर्ष फार्म हाउस की दीवार गिरने से घायल हो गए। अनिल का तीन लाख का नुकसान हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed