{"_id":"6a2ee9ec2466e8e58b0201a4","slug":"21-year-old-murder-case-reenacted-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-161173-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सीन रिक्रिएट कर दोहराया 21 साल पुराना हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सीन रिक्रिएट कर दोहराया 21 साल पुराना हत्याकांड
Sun, 14 Jun 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
फोटो 32 नवीगंज में हत्याकांड की जांच में शामिल अधिकारी। संवाद
बेवर। नवीगंज में हुए 21 साल पुराने चर्चित दंपती हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर शुरू हुई पुनर्विवेचना के तहत रविवार को लखनऊ से आई मेडीकोलीगल टीम के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने जिले के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों को नए सिरे से खंगाला। उनके साथ वादी भी मौजूद रहा।
विगत छह अगस्त 2005 को कौशल किशोर और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की नवीगंज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में फर्रुखाबाद के माफिया अनुपम दुबे सहित छह नामजद किए गए थे लेकिन किसी भी आरोपी को जेल नहीं भेजा गया और पुलिस ने इनके खिलाफ एफआर लगा दी थी।
घटना की वादी रही राधिका ने 21 साल बाद इस मामले की पुनर्विवेचना की मांग शासन से की। शासन के निर्देश पर मामले के लिए मैनपुरी पुलिस की एक कमेटी बनाई गई और इस कमेटी ने पुनर्विवेचना की संस्तुति की तो एसपी गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर आदेश हो गए। मामले की जांच बेवर थाना प्रभारी अनिल कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रविवार को वादी और स्थानीय अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम ने उस घर का बारीकी से निरीक्षण किया जहां कौशल किशोर और उनकी पत्नी कृष्णा दुबे की हत्या की गई थी। टीम ने वैज्ञानिक उपकरणों की मदद से पूरे घर की नाप-जोख की और घटनास्थल का एक सटीक नक्शा तैयार किया।
इसके साथ ही वारदात के समय हमलावरों की संभावित स्थिति और दिशा को समझने के लिए मौके पर संभावित छायाचित्र (क्राइम सीन स्केच) बनाए गए और पूरी प्रक्रिया की सघन वीडियोग्राफी भी कराई गई।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस वीभत्स हत्याकांड के वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि अदालत में मजबूत पैरवी की जा सके। इस मामले में फर्रुखाबाद के कुख्यात माफिया अनुपम दुबे और उसके भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे समेत आधा दर्जन लोग नामजद हैं। मुख्य आरोपी अनुपम दुबे मथुरा जेल में बंद हैं।
जांच प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता और वैज्ञानिक पद्धति से अंजाम देने के लिए एसडीएम भोगांव नीरज कुमार द्विवेदी, सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी, थाना प्रभारी बेवर अनिल कुमार सिंह, महिला थाना अध्यक्ष हेमलता दिवाकर और एसएसआई सुखबीर सिंह नवीगंज चौकी प्रभारी राजकुमार गौतम भारी पुलिस बल के साथ मृत दंपति के पैतृक आवास पर पहुंचे।