फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   13 lakhs cheated in the name of getting a job in Railways

Mainpuri News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख ठगे

Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 07 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
13 lakhs cheated in the name of getting a job in Railways
दन्नाहार(मैनपुरी)। न्यायालय के आदेश पर गांव अवाहार मढ़ैया के रहने वाले युवक ने थाने में धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी की गई थी। थाने में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव अवाहार मढ़ैया निवासी सोनवीर ने बताया कि थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला सावज निवासी पंकज से उसकी दोस्ती थी। पंकज रेलवे में नौकरी कर रहा था एक बार पंकज ने उससे कहा कि दो चार लड़कों को रेलवे में नौकरी करनी हो तो वह लगवा सकता है। वह पंकज के झांसे में आ गया और अपने साढू कुरावली क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी संजीव, शाहजहांपुर के रहने वाले एक रिश्तेदार से बात की। जब बातचीत हुई तो दोनों से 13 लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई।
विज्ञापन

सोनवीर ने रुपयों का इंतजाम कराया और 13 लाख रुपये पंकज को दे दिए। पंकज ने दोनों के फर्जी कागजात बनाकर दे दिए। उनके दोनों रिश्तेदारों को रेलवे में गैंगमैन के पद पर काम पर लगा दिया। चार महीने तक जब तनख्वाह नहीं आई तो शक हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि नौकरी के जो कागजात उन्हें दिए गए हैं वह फर्जी हैं। उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। जब रुपये वापस मांगे तो पंकज के भाई अंकित व बीपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाने में प्राथमिकी दर्ज न होने के बाद उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed