{"_id":"67b9fb57f2498fc57409ca6d","slug":"youth-returning-from-prayagraj-dies-after-falling-from-moving-train-mahoba-news-c-225-1-sknp1045-112535-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: प्रयागराज से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: प्रयागराज से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत
Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:59 PM IST
विज्ञापन
महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बरीपुरा के पास प्रयागराज से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव निवासी लेखराम रैकवार (30) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। दो दिन पहले वह प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान करने गया था। शुक्रवार की रात वह ट्रेन से घर लौट रहा था। तभी बरीपुरा स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होते ही वह जल्दबाजी में उतरने लगा। इससे वह ट्रैक किनारे गिर गया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। लेखराम के पिता ओमकार ने बताया कि उसका बेटा प्रयागराज से स्नान के बाद घर लौट रहा था। ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हुई है।