फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Youth dies from fever and stomach pain; six patients admitted

Mahoba News: बुखार व पेटदर्द से युवक की मौत, छह मरीज भर्ती

Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Youth dies from fever and stomach pain; six patients admitted
महोबा। जिले में संक्रामक बीमारियों का कहर जारी है। रविवार की रात बुखार से युवक की मौत हो गई। वहीं 24 घंटे में छह मरीजों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महानवमी पर्व के अवकाश के चलते दोपहर 12 बजे तक जिला अस्पताल की ओपीडी खोली गई।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही मरीज और तीमारदार की भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने में मरीजों को खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। ओपीडी में 323 मरीजों को चिकित्सकों ने देखा। इस दौरान चिकित्सकों की सलाह पर 31 मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड समेत 64 प्रकार की जांचें की गई। किसी में भी रोग की पुष्टि नहीं हुई। 24 घंटे में बुखार से ग्रसित अंश, पिंकी, पप्पू समेत छह मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना कबरई के सुरहा गांव निवासी शनि (19) दो दिन से बुखार व पेटदर्द से पीड़ित था। रात को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। पिता हल्काई ने उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार का कहना है कि दिन में तेज धूप व रात को हल्की ठंडक से बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बीमार हो रहे हैं। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार से ऐसे करें बचाव
-भोजन और शौचालय के उपयोग के बाद हाथ धोएं।
-दिन में लगातार कई बार पानी पिएं।
-सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-खुले में रखे कटे फल व सब्जी से परहेज करें।
-बुखार होने पर स्वयं से कोई दवाएं न खाएं।
-स्वास्थ्य में दिक्कत होने पर लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed