फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Younger children raised in the annual rock

वार्षिकोत्सव में नन्हें बच्चों ने मचाया धमाल

Sun, 24 Apr 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Younger children raised in the annual rock
वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्नें बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। गीत, नृत्य व नाटक की प्रस्तुतियों से बच्चों ने सभी दिल जीत लिया। इस मौके पर बेहतर प्रस्तुतियां देने वाले बच्चाें को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के प्राचार्य अरविंद सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ  किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चाें की प्रतिभा में निखार आता है और उनमें प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन


अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों को शुरुआत से ही बेहतर शिक्षा दिलाए। नमन, सूरज आर्यन, सोहिल आदि ने ...भर दे झोली मेरी या मोहम्मद, तेरे दर से न जाऊंगा खाली पेश कर सभी का मन मोह लिया। ...ऐ तो सच है कि भगवान है गीत पर पारुल, यंशिका, भुवी, तनु, निशिता आदि ने शानदार नृत्य  प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन पर बेहतर प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, मनोज तिवारी, फूलचंद्र तिवारी, संजय काकौनिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed