{"_id":"679526136bc2a62d4001bb66","slug":"young-man-was-murdered-by-drinking-poison-after-winning-money-in-gambling-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-111953-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: जुए में रकम जीतने पर युवक की जहर पिलाकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: जुए में रकम जीतने पर युवक की जहर पिलाकर की थी हत्या
Sat, 25 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 25 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के करहराकलां गांव के पास चार माह पहले संदिग्ध हालात में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जुए में रकम जीतने पर दो लोगों ने युवक की शराब में जहर पिलाकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है।
करहराकलां गांव के पास तीन सितंबर 2024 को एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की शिनाख्त शंकर अहिरवार निवासी करहराकलां के रूप में हुई थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड में दो युवकों के नाम सामने आए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी।
कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने रेलवे स्टेशन तिराहा से खेत सिंह व प्रमोद कुमार निवासी करहराकलां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि जुए में शंकर सात हजार रुपये जीत गया था। इसको लेकर विवाद हुआ। आरोपी शंकर को शराब पिलाने के बहाने गांव के बाहर ले गए और शराब में जहर मिलाकर पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई।