फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Young man hanging from the noose, blocked the highway

मालिक ने नहीं कराया मजदूर का इलाज, पिता फांसी पर झूला

Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Young man hanging from the noose, blocked the highway
कुलपहाड़ (महोबा)। बेटे का सही ढंग से इलाज न कराने से परेशान पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से नाराज परिजनों ने झांसी-मिर्जापुर मार्ग जाम कर हंगामा किया। एसडीएम स्वेता पांडेय ने कार्रवाई का भरोसा समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सिरमौर गांव निवासी तुलसीदास पुत्र बलराम को गांव के मैयादीन के खेत में थ्रेसिंग करते समय छह नवंबर को दायां पैर कट गया और दूसरा पैर भी जख्मी हो गया था। पिता का आरोप था कि घटना के बाद मैयादीन तुलसीदास को इलाज के लिए ग्वालियर में भर्ती कराकर गायब हो गया। पूरा इलाज नहीं कराया। मजबूरी में उसे पुत्र को घर लाना पड़ा। पुत्र की जिंदगी बर्बाद होने से आहत था। मंगलवार को बलराम (56) का शव शिवबालक के खेत पर लगे शीशम के पेड़ पर लटका है। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने तुलसीदास के साथ मिलकर झांसी-मिर्जापुर मार्ग जाम कर दिया। पिता की मौत के लिए मैयादीन को जिम्मेदार बताया। एक घटे तक हाईवे जाम करके एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ इलाज न कराने वाले के विरुद्घ कार्रवाई पर अड़े रहे। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा देने और हर संभव की मदद का आश्वासन मिलने के बाद किसी तरह जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मृतक की पत्नी गौरीबाई और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed