फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wrestlers showing looted applause Davpenc

पहलवानों ने दावपेंच दिखाकर लूटी वाहवाही

Thu, 20 Aug 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 20 Aug 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers showing looted applause Davpenc
नागपंचमी पर्व के अवसर पर मां बाघ विराजन मंदिर प्रांगण में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में भरुआ सुमेरपुर, सलालपुरा, कुलपहाड़, सुगिरा, छतरपुर, चंदला, नौगांव, हमीरपुर आदि स्थानों से दो दर्जन से ज्यादा पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन गोपी बाबू अनुरागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। प्रथम पाली में भरुआ सुमेरपुर के सज्जू व सलालपुरा के सुधांश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भरुआ सुमेरपुर के संजू विजयी रहे। दूसरी पाली में मोनू कुलपहाड़ और सीताराम सुगिरा के बीच हुई। जिसमें सीताराम सुगिरा ने बाजी मारी। कपिल छतरपुर और वराजू चंदला के बीच मुकाबले में कपिल ने दो मिनट में वराजू को चित कर दिया। हरिश्चंद्र सिरमौर व रामपाल हमीरपुर के बीच हुए कड़े मुकाबले में हरिश्चंद्र ने बाजी मारी। इस मौके पर रामजीवन यादव, राजेंद्र सिंह यादव, ब्रजभूषण यादव सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। उधर श्रीराम जानकी सरकार मंदिर प्रांगण में एतिहासिक दादा बटनी राव स्मृति दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हर वर्ग की इनामी कुश्तियां संपन्न हुई, जिसमें पहलवानों अपने दावपेंच दिखाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दंगल का शुभारंभ महंत विशम्भरदास, शिवकुमार गोस्वामी, सुदामा प्रसाद, शरद तिवारी दाऊ ने पूजन वंदन कर किया। पहलवान पंकज, नौशाद, अमित, सौरभ, गोलू ने अपने प्रतिद्वंदियों को पटकनी देकर जीत हासिल की। विजेता पहलवानों को दंगल समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। निर्णायक की भूमिका किशोरीलाल एवं अली खलीफा ने निभाई। दंगल दौरान पुलिस व्यस्था सराहनीय रही। समिति अध्यक्ष जेके शर्मा ने आगंतुक अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed