{"_id":"626ecb837a7809131229dd88","slug":"workers-honored-at-alha-chowk-mahoba-news-knp6944031120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पर मजदूरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पर मजदूरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विश्व मजदूर दिवस पर रविवार को बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पहुंच कर काम की तलाश में विभिन्न गांवों से आए मजदूरों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रमिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आल्हा चौक में आसपास के गांवों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले व कुलपहाड़, चरखारी तहसीलों से भी मजदूर काम की तलाश में आते हैं। ज्यादातर मजदूरों की शिकायत थी कि उनके श्रम कार्ड बने हुए हैं लेकिन उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
मजदूर दिवस पर सुरहा के जयराम, नौसारा के हरगोविंद यादव, दुलारा के रामरतन विश्वकर्मा, पचपहरा के शत्रुघ्न यादव, बिलरही के दयाराम व अरविंद रैकवार, काशीराम कॉलोनी के शिव सिंह, समदनगर के खुर्शीद व रहीम मंसूरी समेत एक दर्जन मजदूरों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। ज्यादातर मजदूरों को नहीं पता था कि आज मजदूर दिवस है और इसे क्यों मनाया जाता है। इस मौके पर महामंत्री डॉ. अजय बरसैंया, गया प्रसाद, सुरेश बुंदेलखंडी, अमर चंद विश्वकर्मा, प्रेम चौरसिया मौजूद रहे।