फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Workers honored at Alha Chowk

बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पर मजदूरों को किया सम्मानित

Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Workers honored at Alha Chowk
महोबा। विश्व मजदूर दिवस पर रविवार को बुंदेली समाज ने आल्हा चौक पहुंच कर काम की तलाश में विभिन्न गांवों से आए मजदूरों को माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान श्रमिकों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि आल्हा चौक में आसपास के गांवों के साथ-साथ मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले व कुलपहाड़, चरखारी तहसीलों से भी मजदूर काम की तलाश में आते हैं। ज्यादातर मजदूरों की शिकायत थी कि उनके श्रम कार्ड बने हुए हैं लेकिन उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

मजदूर दिवस पर सुरहा के जयराम, नौसारा के हरगोविंद यादव, दुलारा के रामरतन विश्वकर्मा, पचपहरा के शत्रुघ्न यादव, बिलरही के दयाराम व अरविंद रैकवार, काशीराम कॉलोनी के शिव सिंह, समदनगर के खुर्शीद व रहीम मंसूरी समेत एक दर्जन मजदूरों को माला पहना कर सम्मानित किया गया। ज्यादातर मजदूरों को नहीं पता था कि आज मजदूर दिवस है और इसे क्यों मनाया जाता है। इस मौके पर महामंत्री डॉ. अजय बरसैंया, गया प्रसाद, सुरेश बुंदेलखंडी, अमर चंद विश्वकर्मा, प्रेम चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed