फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worker's death due to loader

लोडर की चपेट में आने से श्रमिक की मौत

Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to loader
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे में पत्थरमंडी कबरई में स्थित एक क्रशर प्लांट में लोडर का ब्रेक फेल होने से लोडर की चपेट में आने से एक श्रमिक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के मोहल्ला किदवईनगर निवासी नागेंद्र कुमार (35) कानपुर रोड स्थित विद्या ग्रेनाइट प्लांट में काम करता था। रविवार की रात वह प्लांट में काम कर रहा था। तभी क्रशर प्लांट की ढलान में लोडर का ब्रेक फेल हो गया। श्रमिक कुछ समझ पाता, इससे पहले वह पहिया की चपेट में आ गया और घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले गए, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है और न ही पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed