फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Worker dies after falling into 300 feet deep stone mine

Mahoba News: 300 फीट गहरी पत्थर खदान में गिरकर श्रमिक की मौत

Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after falling into 300 feet deep stone mine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कबरई (महोबा)। पत्थरमंडी कबरई के डहर्रा पहाड़ में काम करते समय गहरी खदान में गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पहाड़ में बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी परशुराम कुशवाहा (26) ब्लॉक कबरई के डहर्रा पहाड़ में मजदूरी का काम करता था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे वह पहाड़ पर काम करने गया था। तभी पहाड़ में ब्लॉस्टिंग के लिए छेद करने को वह पहाड़ पर चढ़ गया। छेद करते समय पत्थर खिसकने पर पैर फिसलने युवक 300 फीट गहरी खदान में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस दौरान काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पहाड़ संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिया। बताया जा रहा है कि पहाड़ों में श्रमिकों से बिना सुरक्षा उपकरण काम कराया जाता है जिससे हादसे हो रहे हैं। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाली प्रभारी ने परिजनों को कार्रवाई और मुआवजे का भरोसा देकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed