{"_id":"574f2fd54f1c1b610a108b68","slug":"wood-smoke-is-dangerous-for-the-health-of-kande","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत के लिए खतरनाक है लकड़ी-कंडे का धुआं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत के लिए खतरनाक है लकड़ी-कंडे का धुआं
अमर उजाला महोबा
Updated Thu, 02 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
गैस कनेक्शन के लिए बैठे लाभार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना है कि घर-घर में गैस चूल्हा जले। उन्होंने कहा कि चूल्हे के धुआं से पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं महिलाओं की आंखें जल्दी खराब हो जाती है। इसलिए प्रधानमंत्री ने एक मई 2016 को उज्जवला योजना का शुभारंभ कर गरीब महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाने की शुरूआत की है।
सांसद बुधवार को शहर के एक होटल में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धुएं से स्वास्थ्य खराब होता है और पर्यावरण पर भी इसका असर पड़ता है। अब लकड़ी भी आसानी से नहीं मिलती है। पेड़ कट जाएंगे तो इसका असर भी पड़ेगा। हर व्यक्ति को गैस कनेक्शन लेकर अपनी आंखों कोे बचाना चाहिए। भाजपा सरकार ने 13500 करोड़ रुपये की सब्सिडी बचाई है। देश के पांच करोड़ अंत्योदय कार्ड धारकों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए जाएंगे।
विशिष्ट अतिथि इंडियन आयल कार्पोरेशन लिमिटेड के उप प्रबंधक खुशमीत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने धुआं रहित घर बनाने के उद्देश्य से योजना की शुरूआत की है। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सक्सेना, विनोद पुरवार, लक्ष्मी दादा सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मौके पर संदीप शुक्ला, लायक सिंह, देवेंद्र गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता और नि:शुल्क गैस कनेक्शन लेने आए उपभोक्ता मौजूद रहे। सांसद ने दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटे और चूल्हा वितरित किया। इंडेन गैस के डीलर राजेंद्र गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।