फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women voted fiercely

महिलाओं ने किया जमकर मतदान

Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Women voted fiercely
महोबा। भले ही प्रमुख दलों ने विधानसभा चुनाव में आधी आबादी को टिकट देने में कंजूसी की लेकिन महिलाओं में इसका तनिक भी मलाल नहीं दिखा। महिला मतदाताओं ने जमकर मतदान किया।
विज्ञापन

जिले की दो विधानसभा सीटों पर 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें केवल एक महिला प्रत्याशी है। चरखारी सीट पर अधिकार पार्टी ने संतोष सिंह को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा महिला सशक्तीकरण की बात करने वाली भाजपा, 33 प्रतिशत भागीदारी करने वाली सपा और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का एलान करने वाली कांग्रेस ने महिलाओं को मौका नहीं दिया। किंतु आधी आबादी में टिकट न मिलन का मलाल बिल्कुल नहीं दिखा। महिलाओं ने जमकर मतदान किया। महोबा सीट पर 144,479 और चरखारी सीट पर 1,60,802 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

कहा जाता है जिसने बुंदेलखंड जीत लिया, प्रदेश में उसी दल की सरकार बनती है। वर्ष 2017 में भाजपा ने महोबा समेत बुंदेलखंड सभी 19 सीटें जीत कर प्रदेश में सरकार बनाई थी। 2012 में सपा ने छह सीटें जीतकर सरकार बनाई थी और 2007 में बसपा ने बुंदेलखंड में 15 सीटें अपनी झोली में डालकर सत्ता पर कब्जा किया था। बसपा सरकार में नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दद्दू प्रसाद, बाबू सिंह कुशवाहा, बादशाह सिंह, भगवती सागर, रतनलाल अहिरवार को केबिनेट मंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed