फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Women played Holi of colors and flowers

रंग पंचमी पर महिलाओं ने खेली रंग गुलाल और फूलों की होली

Wed, 23 Mar 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women played Holi of colors and flowers
रंगपंचमी में होली खेलती महिलाएं। - फोटो : MAHOBA
चरखारी (महोबा)। कस्बा के गोपाल जी मंदिर में रंग पंचमी पर महिलाओं ने रंग और फूलों की होली खेली। मान्यता है कि इस दिन श्रीकृष्ण ने गोपियों संग रासलीला की थी और दूसरे दिन रंग खेलने का उत्सव मनाया।
विज्ञापन

कस्बा चरखारी में श्रीकृष्ण मंदिरों की बड़ी संख्या में हैं। बरसाना की पंचमी की तरह ही कस्बा के ऐतिहासिक गोपाल जी मंदिर में बरसाना की होली भांति रंग पंचमी का आयोजन धूम धाम से होता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, रंग पंचमी का दिन देवी-देवताओं को समर्पित होता है। इसी परंपरा को निभाते हुए रंग पंचमी पर फूलों की होली खेली। होली खेले रघुवीरा जैसे होली गीत पर महिलाओं बच्चियों ने झूम-झूमकर नृत्य किया और रंग खेला। कार्यक्रम संचालक अश्वनी द्विवेदी सहयोगी सोनू अग्रवाल, राजू गुप्ता ,पंकज बिंदुआ, प्रभात मिश्रा राजू, काजू महराज ,आनंद ,निर्भय, राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने खूब उड़ाया गुलाल, मनाई होली
कुलपहाड़ (महोबा) तहसील बार भवन में अधिवक्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मंचासीन सिविल जज जूनियर डिवीजन दिव्यकांत राठौर एवं उपजिलाधिकारी अधिकारी श्वेता पाण्डेय तथा तहसीलदार संजीव राय ने समस्त अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन संदीप पांडेय ने किया। इस अवसर पर बार अध्यक्ष भारत सिंह यादव ,पूर्व बार अध्यक्ष शिवराम राजपूत, अयोध्या सिंह पायक, सुरेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव,बृजेन्द्र द्विवेदी, मनमोहन नामदेव, हिमांशु मणि सोनी ताहर सिंह रबिन्द्र उपाध्याय मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग गुलाल लगा दी होली की शुभकामनाएं
महोबा। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी द्वारा शहर के छतरपुर रोड पर निजी पैलेस में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार पाठक ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। हर वर्ष हम दिव्यांग परिवार इसी तरह होली मनाता रहे। सभी लोग एक दूसरे का मिलकर सहयोग करते रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed