{"_id":"58ac72254f1c1b5354b2420b","slug":"women-are-not-safe-in-sp-government-swati-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित- स्वाति सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित- स्वाति सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
मंच से बोलती स्वाती सिंह।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती सिंह ने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। भ्रष्टाचार लूट और अपराध सबसे ज्यादा बढ़े है। कहा कि भाजपा सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा होगी और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर अन्ना मवेशियों के लिए बाड़ों की स्थापना होगी। उन्होंने कहा कि एक साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हजार तीन सौ करोड़ प्रदेश सरकार को दिए। लेकिन प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ। महज सैफई, इटावा में काम बोलता है।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष ने प्रचार के अंतिम दिन खरेला और खन्ना में चुनावी सभा कर भाजपा प्रत्याशी राकेश गोस्वामी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। खन्ना की गल्ला मंडी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में किसानों की हालत बेहद खराब है।
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर पलायन हो रहा है। बसपा, सपा के कार्यकाल में यहां भू संपदा खनन कर दोहन किया गया है। इस मौके पर खन्ना प्रधान प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, विनोद कुमार तिवारी, देवसिंह, उदय सिंह, रामकिशोर आदि ने विचार व्यक्त किए।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के राधेश्याम सेवा सदन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बसपा और सपा में महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है।
कहा कि प्रदेश सरकार के खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप होने के बाद भी प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं करने दिया। न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई। सपा और बसपा सरकारें प्रदेश में लूट घसोट मचा रहीं है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में आत्म सम्मान की लड़ाई बताते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ग को सम्मान की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। जिलाध्यक्ष जितेंद्र सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी, चक्रपाणि त्रिपाठी, जयपाल सिंह, अवधेश गुप्ता, महेंद्र गुरुदेव, मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।