{"_id":"648dfd455259a123bc03c0a6","slug":"womans-body-found-hanging-accused-of-dowry-death-mahoba-news-c-12-1-291299-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
महोबकंठ (महोबा)। थाना महोबकंठ के नेपुरा गांव में एक महिला का शव मकान के कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना पनवाड़ी के स्योढ़ी निवासी मिथलेश (25) का विवाह पांच साल पहले थाना महोबकंठ के नेपुरा निवासी प्रतिपाल यादव के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। शनिवार की सुबह मिथलेश का शव मकान के कमरे में संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।
मृतका के पिता प्यारेलाल यादव का आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में एक बाइक व सोने की जंजीर मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर मिथलेश की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया। मां की मौत से तीन वर्षीय पुत्र अभय का रो-रोकर बुरा हाल रहा। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।