फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman set fire death

युवती ने लगाई आग, मौत

Wed, 08 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Wed, 08 Feb 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman set fire death
set fire - फोटो : PTI
 थाना पनवाड़ी के गांव देवगनपुरा में एक युवती ने कमरे में शरीर पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन



गांव देवगनपुरा निवासी पूनम (19) पुत्री रमाशंकर उर्फ मुन्ना बुधवार की सुबह घर पर थी। युवती ने किसी बात से नाराज होकर अपने कमरे में शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीख पुकार पर परिजन दौड़ पड़े और युवती के शरीर में जल रही आग को किसी तरह बुझाया। परिजन गंभीर हालत में युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घाषित कर दिया।
विज्ञापन



घटना की सूचना पर पहुंची थाना पनवाड़ी पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इसके कारणों की जांच में जुट गई है। मृतका के परिजन घटना के बारे में कुछ नही बता पा रहे है। उनका कहना है कि घर में किसी तरह का कोई विवाद नही हुआ। थानाध्यक्ष अनीता चौहान का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed