फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman kidnapped, raped, report filed

हैंडपंप पर पानी भर रही महिला को अगवा का दुष्कर्म

Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman kidnapped, raped, report filed
महोबा। थाना महोबकंठ के एक गांव में हैंडपंप पर पानी भर रही महिला को बाइक सवार अगवा कर एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के एक गांव निवासी महिला ने एसपी सुधा सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका पति दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। 20 सितंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे वह हैंडपंप पर पानी भर रही थी। तभी मुढ़ारी गांव निवासी तीन लोग दो बाइकों से वहां आ गए और जबरन बाइक में बैठाकर बेलाताल मार्ग में स्थित जंगल में ले गए। जहां एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया और रात करीब 12 बजे उसे जंगल में छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने घटना की सूचना अपने पिता को दी। सूचना पर पिता व अन्य परिजन घटनास्थल पहुंचे और उसे घर ले आए। पीड़िता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर थानाध्यक्ष महोबकंठ सुनील तिवारी का कहना है कि पीड़िता थाने नहीं आई और न ही किसी प्रकार की तहरीर दी गई है। तहरीर मिली तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed