{"_id":"613f93bd8ebc3e88b87e3c3c","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-accused-of-assault-mahoba-news-knp6520020190","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
महोबा/कनकुआं। थाना महोबकंठ के बसरिया गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के चाचा ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बसरिया गांव निवासी शोभाराम की पत्नी जानकी (22) की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के चाचा प्रेमचंद्र व पिता सुखलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री जानकी की शादी तीन वर्ष पहले बसरिया गांव में शोभाराम के साथ की थी। शादी के बाद से ससुरालियों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। 22 अगस्त को पति व ससुरालियों ने जानकी की बेरहमी से मारपीट की। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना पर वह इलाज के लिए झांसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।
चाचा ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के
डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची खुशी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहसीलदार बालकृष्ण सिंह की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर थानाध्यक्ष महोबकंठ ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।