फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dies due to car collision

Mahoba News: कार की टक्कर से महिला की मौत

Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 13 Jul 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to car collision
श्रीनगर (महोबा)। कैमाहा-झांसी मार्ग पर पति के साथ घर लौट रही महिला को कार ने टक्कर मारकर कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के पिपरामाफ गांव निवासी संतोष अनुरागी अपनी पत्नी राममूर्ति (43) के साथ मंगलवार की शाम खेत गया था। देर रात खेत में फसल की बुआई कर दोनों घर लौट रहे थे। तभी कैमाहा मार्ग पर सिद्धबाबा मंदिर के पास नौगांव की ओर से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया। आसपास मौजूद लोगों ने बाइकों से दो किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। घटना से मृतका के दो पुत्र नीतेंद्र, सतेंद्र व पुत्री अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन व उसके चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed