फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Woman dies after falling off bike while on her way to a post-funeral ritual (Tehravin)

Mahoba News: तेरहवीं में जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

Tue, 15 Sep 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling off bike while on her way to a post-funeral ritual (Tehravin)
महोबा। श्रीनगर-चितइयन मार्ग पर रविवार की देर शाम अन्ना मवेशी बचाने में तेरहवीं संस्कार में शामिल होने जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए। वहीं अन्य सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

थाना महोबकंठ के गड़ौरा गांव निवासी कुंजबिहारी विश्वकर्मा शाम करीब पांच बजे बाइक से पत्नी आशा (52) के साथ चितइयन में रिश्तेदारी में तेरहवीं में जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर आए अन्ना मवेशी को बचाने में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे पीछे बैठी आशा बाइक से गिर गई। जिला अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। दामाद शीतल प्रसाद ने बताया कि सास तेरहवीं संस्कार में शामिल जा रही थीं। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली चरखारी के बृजपुर गांव निवासी संदीप (45) रविवार की देर रात बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह श्रीनगर निवासी आस्था, लमौरा निवासी अभिलाषा, अतरारमाफ निवासी प्रेनिया, सटबई निवासी सरोज व लिलवाही निवासी अखिलेश अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed