फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wheels of buses and trucks remained stuck in Mahoba for the second day, loss of Rs 6.15 crore

Mahoba News: महोबा में दूसरे दिन भी थमे रहे बस व ट्रकों के पहिए, 6.15 करोड़ का नुकसान

Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Wheels of buses and trucks remained stuck in Mahoba for the second day, loss of Rs 6.15 crore
महोबा। हिट एंड रन से संबंधित सड़क कानून में बदलाव के विरोध में दूसरे दिन भी बस व ट्रक चालक हड़ताल पर रहे। हालांकि, मंगलवार को अधिकांश रोडवेज बसों का संचालन किया गया, लेकिन यात्री बेहद कम संख्या में पहुंचे। जिले में दूसरे दिन भी ट्रक चालकों की हड़ताल से पत्थरमंडी कबरई में छह करोड़ और रोडवेज व प्राइवेट बसों का 15 लाख का नुकसान हुआ। दो दिन से चल रही हड़ताल के चलते अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म हो गया। जिनमें पेट्रोल बचा, वहां वाहन चालकों की भीड़ जुटी रही। हर कोई टैंक फुल कराने की जद्दोजहद में जुटा रहा। (संवाद)
विज्ञापन

रोडवेज और प्राइवेट बसों को 10 लाख का चूना
महोबा। सड़क कानून में बदलाव को लेकर प्राइवेट बस संचालकों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान बसों के पहिए पूरी तरह थमे रहे। प्राइवेट बस स्टैंड से विभिन्न रूटों के लिए 50 बसें संचालित होती हैं। जिनसे प्रतिदिन करीब पांच लाख की आमदनी होती है जो प्रभावित रही। वहीं, रोडवेज बस स्टैंड से हमीरपुर, कानपुर, बांदा, मुस्करा, राठ समेत विभिन्न रूटों के लिए बसों का संचालन किया गया। हालांकि, हड़ताल की सूचना के चलते बेहद कम संख्या में यात्री पहुंचे। हमीरपुर जा रही एक बस को गहबरा चौकी के पास यूनियन के कुछ लोगों ने रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को गंतव्य के लिए रवाना करवाया। रोडवेज की प्रतिदिन की आय 11.50 लाख है, लेकिन यात्रियों के न पहुंचने से संचालन के बाद भी रोडवेज को 10 लाख का घाटा लगा। (संवाद)
विज्ञापन

क्रशर प्लांट ठप, छह करोड़ का कारोबार प्रभावित
महोबा। पत्थरमंडी कबरई में दूसरे दिन भी ट्रक न चलने से क्रशर प्लांट ठप रहे। यहां गिट्टी लेने जाने वाले दो से ढाई हजार ट्रकों में से एक भी वाहन नहीं पहुंचा। जिससे क्रशर प्लांटों के बाहर ट्रक खड़े रहे। दूसरे दिन भी पत्थरमंडी का छह करोड़ का कारोबार ठप रहा। हड़ताल के चलते डीजल व पेट्रोल को लेकर भी मारामारी नजर आई। सुबह से लोग पेट्रोल पंपों में पहुंचे। शहर के अधिकांश पेट्रोल पंपों में पेट्रोल दोपहर बाद खत्म हो गया। जिन पेट्रोल पंपों में पेट्रोल बचा। वहां, वाहन चालक लाइन में लगे नजर आए। जो वाहन चालक बाइकों में 100 रुपये का पेट्रोल डलवाते थे। वह टैंक फुल कराने की जद्दोजहद करते दिखे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

20 फीसदी बढ़े सब्जियों के दाम
कुलपहाड़। ट्रक चालकों की दो दिन से जारी हड़ताल से दूसरे जिलों से आने वाली सब्जी की आमद रुक गई है। जिससे उनके दामों में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। ट्रकों का संचालन न होने से आलू की खेप भी नहीं आ सकी। जिससे आलू के दाम प्रति किलो पांच से 10 रुपये बढ़ा दिए गए। वहीं, 20 रुपये किलो बिकने वाली मटर 30 रुपये किलो बिकी। सब्जी विक्रेता बब्लू, कल्लू, गोविंद ने बताया कि मंडी में भरपूर सब्जी आने पर दाम कम रहते हैं, लेकिन सब्जी की आवक कम हो गई है। जिससे दाम बढ़ गए हैं। आगे और भी दाम बढ़ सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed