फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Wheat support price 2015 per quintal

जिलाधिकारी ने गेहूं काटकर किया क्रॉप कटिंग का शुभारंभ

Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wheat support price 2015 per quintal
महोबा। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को ग्राम नत्थूपुरा में गेहूं की फसल पर की जा रही क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने खेत में गेहूं की पकी फसल काटकर इसका शुभारंभ किया। इसकी औसत उत्पादकता 30.78 कुंतल प्रति हेक्टेयर पाई गई। गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 प्रति कुंतल तय किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रबी विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा 2015 कुंतल की दर से गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने बटाई पर खेती करने वाले किसानों से कहा कि बटाई पर खेत लिखित रूप से लें ताकि सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोए गए गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि क्राप कटिंग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं। क्रॉप कटिंग के दौरान उपनिदेशक कृषि ए के एस यादव, कृषि अधिकारी वीपी सिंह, डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार,तहसीलदार बालकृष्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 प्रजातियों का प्रदर्शन
महोबा /श्रीनगर। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा श्रीनगर के प्रगतिशील किसान वीरेन्द्र कुमार मिश्रा के प्रक्षेत्र पर लगाये गये गेंहू फसल के प्रजाति परीक्षण प्रदर्शन का निरीक्षण किया। प्रगतिशील किसान ने बताया गया कि ईगल सीड कम्पनी द्वारा प्रदान की गयी गेहूं की 12 प्रजातियों का प्रदर्शन उनके द्वारा किया गया है। जिसमें गेंहू की 12 प्रजातियों की बुआई की गई है। कृषि विभाग महोबा से आये हुए विषय वस्तु विशेषज्ञ डा0 अतुलेन्दु विक्रम सिंह ने बताया कि इस प्रकार के प्रजाति परीक्षा प्रदशन कम ही आयोजित होते हैं। कृषि विभाग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक देवेन्द्र सिंह, राजपूत एवं शिवकान्त रघुवंशी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed