{"_id":"5842fa854f1c1b8476de54ce","slug":"weight-day-proclamation-made-in-the-village-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"वजन दिवस पर गांव में मुनादी कराए ग्राम प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वजन दिवस पर गांव में मुनादी कराए ग्राम प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में जानकारी देते जिला कार्यक्रम अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कुपोषण दूर करने के लिए 10 व 12 दिसंबर को वृहद अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए शनिवार को अफसरों ने प्रधानों और सभाषदों के साथ बैठक की। इसमें निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान गांव में मुनादी कराएं। जिससे लोग 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र में ले जाकर
उनका वजन कराएं। विकासखंड कबरई सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने बताया कि 10 दिसंबर को कबरई, चरखारी, महोबा नगर, खरेला जबकि 12 दिसंबर को पनवाड़ी व जैतपुर ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन दिवस का आयोजन होगा। इसके लिए ग्राम
प्रधान व सभासद अपने अपने क्षेत्रों में डुग्गी पिटवाकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को केंद्रों में पहुंचाने में सहयोग करें।
खंड विकास अधिकारी गणेश प्रसाद ने कहा कि इससे कुपोषित बच्चों की संख्या का आंकलन होगा। मौके पर चरखारी, पनवाड़ी व जैतपुर विकासखंड में भी कार्यशाला का आयोजन हुआ।