फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ways to protect against corona by checking for accidents

गर्भवतियों की जांचकर कोरोना से बचाव के बताए तरीके

Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ways to protect against corona by checking for accidents
महोबा। कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद मंगलवार को जिला महिला अस्पताल सहित स्वास्थ्य इकाइयों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसए) का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवतियों की नि:शुल्क जांच की गई। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को चिह्नित कर उन्हें कोरोना से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रत्येक माह की 9वीं तारीख को जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते यह स्थगित कर दिया गया था। अब इसकी शुरुआत हो गई है। जिला महिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि कुल पीएमएसएमए दिवस पर 19 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए उपयोगी जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क उच्च रक्तचाप, वजन, शारीरिक जांच व मधुमेह के साथ जटिलता के आधार पर अन्य निशुल्क जांच की गई। साथ ही जांच में एनीमिक महिला की पहचान किए जाने पर आयरन फोलिक एसिड की दवा देकर इसका नियमित सेवन करने की सलाह दी गई। आशा सोनी ने महिलाओं को फल बांटकर स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

जनपदीय सलाहकार मातृ स्वास्थ्य मान सिंह ने बताया कि बेहतर पोषण गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को होने से बचाता है। सभी गर्भवती महिलाएं हरी साग-सब्जी, दूध, सोयाबीन, फल, भुना हुआ चना और गुड़ का सेवन करें। उन्होंने गर्भावस्था के आखिरी दिनों वाली महिलाओं को दिन में कम से कम चार बार खाना खाने की भी सलाह दी। कहा कि इस अभियान की सहायता से प्रसव के पहले ही संभावित जटिलता का पता चल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed