फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Water Fair in Bihar evening of song and dance

जल विहार मेले में गीत-नृत्य की शाम

Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Mon, 19 Sep 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Water Fair in Bihar evening of song and dance
फिल्मी गीत पर डांस पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे जल विहार मेले की शाम गीत-संगीत के नाम रही। देर रात तक कार्यक्रम देखने के लिए हजारों दर्शक डटे रहे। हाल क्या है दिलों का न पूछो सनम, आपका मुस्कराना गजब ढा गया गीत पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। मेले में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पांचवें दिन रविवार को दिल्ली से आई आरकेस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने सुर संगीत के साथ रंग जमाया। गायक हरीश ने
विज्ञापन


फिल्मी गीत बड़ी दूर से आए हैं प्यार का तोहफा लाए हैं, से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद गीत गुलाबी आंखें, गाया। गायक अंकित ने  आने से उसके आए बहार और लिखे जो खत तुझे, सुना कर वाहवाही लूटी। इसके बाद वेस्टर्न डांस की प्रस्तुतियों की महफिल सजी। विनय लक्ष्मी ने टीम के साथ ये शमा है प्यार का गीत से शुरूआत की। बिन तेरे सनम मर मिटेंगे हम और आज फिर जीने की तमन्ना है, गीत पर दी गई ग्रुप डांस की प्रस्तुतियों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले में दर्शकों ने गीत व डांस का खूब मजा लिया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार व खलील बख्श ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed