{"_id":"3dbf11d9a3a1f0999d5946239232584b","slug":"was-commanded-by-fog-the-speed-of-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने थामी, ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने थामी, ट्रेनों की रफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Fri, 09 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दो दिनों से सर्दी पूरे शबाब पर है। सर्द हवाएं चलने और आसमान में कोहरा छाने से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कोहरे के चलते संपर्क क्रांति छह घंटे, मानिकपुर - झांसी पैसेंजर पांच घंटे, उदयपुर इंटरसिटी पांच घंटे, महाकौशल चार घंटे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस तीन घंटे, चंबल एक्सप्रेस चार घंटे, कानपुर - खजुराहो पैसेंजर तीन घंटे देरी से आई। जिससे यात्रियों को सर्दी में घंटाें रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। वहीं कड़ाके की ठंड के चलते चाय विक्रेता जमकर लाभ कमा रहे है। जहां पूरे दिन ग्राहकों की लाइन लग रही है।
विज्ञापन