फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ward boy is treating patients and giving medicines after OPD

Mahoba News: ओपीडी के बाद वार्ड बॉय मरीजों का इलाज कर दे रहा दवाएं

Thu, 24 Oct 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 24 Oct 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Ward boy is treating patients and giving medicines after OPD
बेलाताल (महोबा)। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते सीएचसी जैतपुर में मरीजों के इलाज के नाम पर खिलवाड़ हो रहा है। ओपीडी में जहां तैनात डॉक्टर मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं लाने की पर्ची थमा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं ओपीडी के बाद इमरजेंसी ड्यूटी में वार्ड बॉय मरीजों का इलाज कर दवाएं दे रहा है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। सीएचसी की ओपीडी में प्रतिदिन 150 से 200 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को इलाज कराने पहुंचे अधिकांश मरीजों को बाहर से दवाएं लिखी गईं। मरीजों ने विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मरीजों का आरोप है कि तैनात डॉक्टर ओपीडी खत्म होने के बाद अपने मध्यप्रदेश स्थित आवास चले जाते हैं। इसके बाद वार्ड बॉय मरीजों का इलाज कर दवाएं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी जैतपुर के अधीक्षक डॉ. आशीष तिवारी का कहना है कि वह विभागीय ट्रेनिंग के लिए लखनऊ में हैं। डॉ. पवन की सीएचसी में ड्यूटी है। प्रशासनिक व चिकित्सीय दोनों चार्ज उन्हीं के पास है। पूर्व में बाहर की दवा न लिखने का नोटिस जारी किया गया था। वहीं उधर, डॉ. पवन का कहना है कि वह अस्पताल में नियमित ड्यूटी कर रहे हैं।
मरीजों ने बयां किया दर्द
बेलाताल निवासी चैनवती का कहना है कि उसे दो दिन से बुखार आ रहा है। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बाहर की दवा लिख दी। 400 रुपये की दवाएं आईं। बाहर की दवाएं लिखने का विरोध करने पर अभद्रता की गई।
ब्लॉक जैतपुर के अकौना निवासी सियाराम ने बताया कि गर्भवती भाभी का चेकअप कराने आए थे। डॉक्टर ने कमजोरी बताकर 650 रुपये की बाहर की दवाएं लिख दीं। उन्होंने इसकी शिकायत सीएमओ से की है।

महुआबांध निवासी वृद्ध किसान गजराज ने बताया पैरों का इलाज कराने आए थे। डॉक्टर ने 450 रुपये की बाहर की दवाएं लिख दीं। रुपये न होने पर उधार लेकर दवाएं खरीदीं। निशुल्क इलाज का दावा फेल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed