{"_id":"6ae0eb28b6e6c984200dcf4b","slug":"waited-in-line-for-11-hours-yet-still-didnt-get-dap-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-130067-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: 11 घंटे लगाई लाइन, फिर भी नहीं मिली डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: 11 घंटे लगाई लाइन, फिर भी नहीं मिली डीएपी
विज्ञापन
फोटो 27 एमएएचपी 18 परिचय-सहकारी संघ कबरई में खाद के लिए कतार में खड़े किसान। संवाद
कबरई (महोबा)। डीएपी खाद के लिए किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को कस्बे के सहकारी संघ व क्रय-विक्रय केंद्र पर खाद लेने के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ जुटी। सुबह चार बजे से कतार में लगे किसान दोपहर तीन बजे तक इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें एक बोरी डीएपी भी नसीब नहीं हुई।
खाद वितरण के दौरान नायब तहसीलदार ने किसानों को टोकन वितरित किए। किसान हरीराम प्रजापति, पुष्पेंद्र तिवारी, रतीराम, विद्या देवी, विमलचंद रैकवार, संतोष कुशवाहा, जगजीवनराम, लोकेश कुमार, जमुनिया, जागेश्वर अनुरागी, राजाबेटी, शरमन कुशवाहा, रमेश वर्मा आदि ने बताया कि वह कई बार कतार में लग चुके हैं लेकिन हर बार निराश होकर लौटना पड़ रहा है। बताया कि वह सुबह चार बजे समिति पहुंच गए थे। दोपहर तीन बजे तक इंतजार करने के बाद भी उन्हें खाद नहीं मिली।
एडीओ सहकारिता शिवगोपाल सिंह पटेल का कहना है कि सहकारी संघ पर 300 बोरी और क्रय-विक्रय केंद्र पर सोमवार की बची करीब 140 बोरियों का वितरण किया गया। प्रत्येक किसान को जरूरत के अनुसार एक व दो बोरी खाद दी गई। चरखारी संवाद के अनुसार कस्बे की समिति में खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मेला मैदान में विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
किसानों ने बताई समस्या
भगतसिंह नगर निवासी किसान गोविंद कुमार ने बताया कि उनके पास 12 बीघा खेत हैं। दो दिन से लगातार समिति में पहुंचकर कतार में लग रहे हैं लेकिन खाद नहीं मिल पा रही है। खाद के अभाव में देर से बोआई होने से फसल की पैदावार प्रभावित होगी।
आजादनगर निवासी किसान कालूराम तिवारी कहते हैं कि परिवार के पालन पोषण के लिए उनके पास साढ़े सात बीघा कृषि भूमि है लेकिन कई बार लाइन में लगने के बाद भी खाद न मिलने से वह परेशान हैं। भूखे-प्यासे दस-दस घंटे लाइन में लग पड़ रहा है।