फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   VR Cricket Academy captured the winning trophy

Mahoba News: वीआर क्रिकेट अकादमी ने विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

Sun, 03 Dec 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
VR Cricket Academy captured the winning trophy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें वीआर क्रिकेट अकादमी ने महोबा स्टेडियम को नौ रनों से हराकर विजेता ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।
फाइनल मुकाबले में वीआर क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 15 ओवरों के मुकाबले में टीम ने 119 रन बनाए। वीआर क्रिकेट अकादमी की ओर से यथार्थ तिवारी ने 37 बॉल पर 40, कप्तान अमित रैकवार ने 27 बॉल पर 36 और वंश दीक्षित ने 18 रनों की तेज पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महोबा स्टेडियम की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही।
विज्ञापन

एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 110 रन बनाकर ऑनआउट हो गई। जिससे वीआर क्रिकेट अकादमी ने फाइनल मुकाबला नौ रनों से जीत लिया। उप क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, जाहिद अली ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed