{"_id":"214196be2a16d351b558f9edd167188b","slug":"voters-day-rallies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर निकली गईं रैलियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता दिवस पर निकली गईं रैलियां
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा।
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। जिले में मतदाता जागरूकता दिवस पर रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सोमवार को नगर व कस्बों में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। शहर में उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्राओं ने रैली निकाली। रैली को महाविद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रीनगर प्रतिनिधि के मुताबिक बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। प्राचार्य दिनेश चंद्र पटैरिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद गोष्ठी में प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता के लिए शपथ दिलाई। इस मौके पर सुबोध बिदुआ, सह प्राचार्य विश्वनाथ सिंह परिहार, सुरेंद्र तिवारी, राज कुमार पंचाल, ऋषि पटैरिया, राम अवतार मौजूद रहे।
खरेला प्रतिनिधि के अनुसार बाबू रामेश्वर सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मतदाता दिवस पर रैली निकालकर जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. आरवी सिंह, इशांत खरे मौजूद रहे। कुलपहाड़ प्रतिनिधि के मुताबिक मतदाता जागरूकता रैली को उप जिलाधिकारी मोहम्मद रिजवान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार है, बनती जिससे सरकार है, पहले मतदान फिर जलपान जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर तहसीलदार रामजी, नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत, रमेश यादव, पूर्ति निरीक्षक बीके महान, उमाकांत सैन मौजूद रहे।