फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Violations of the code of conduct will act

आचार संहिता का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Fri, 20 Nov 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Violations of the code of conduct will act
महोबा। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि वह किसी दबंग या अराजकतत्वों के दबाव में न आएं। उन्होंने चेतावनी दी कि दारू मुर्गा खिलाने या प्रलोभन देने की शिकायत मिली तो प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुक्रवार को कबरई ब्लाक सभागार में प्रत्याशियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई के साथ उनके लाइसेंस असलहों को जमा कराएं। उन्होंने कहा कि यदि कहीं प्रलोभन देने या मुर्गा दारू बांटने की शिकायत मिली तो प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि पिछले चुनाव के साथ अनुभव के आधार पर गलत स्थानों पर बने बूथों को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डा. रामयश ने कहा कि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने अराजक तत्वों का चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही यूपी एमपी की सीमाओं को चुनाव से पूर्व सील किया जाएगा। बाहरी लोगों के जिले में आने पर उनकी चेकिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव की पार्टी बंदी पर नजर रखी जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी एसके राय, सीडीओ शिवनारायण, सीओ संदीप सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed