{"_id":"5749e20f4f1c1b2f07691dd0","slug":"villagers-put-the-jam-on-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sat, 28 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबकंठ (महोबा)। कोटेदार की मनमानी से नाराज बहादुरपुरा के ग्रामीणों ने शनिवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन की अगुवाई में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लकड़ियां डालकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार व पूर्ति निरीक्षक ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत किया और उनकी मांगों का निराकरण कराए जाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब तीन घंटे तक लगे जाम में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
ग्राम बहादुरपुरा के कोटेदार द्वारा खाद्यान्न सामग्री का नियमित वितरण न करने, किसानों की बर्बाद फसल के मुआवजे का रुपया खाते में न डालने से नाराज ग्रामीणों ने बुंदेलखंड किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप यादव के नेतृत्व में झांसी मिर्जापुर हाइवे पर लकड़ियां डालकर सुबह करीब नौ बजे जाम लगाकर नारेबाजी की। जाम के चलते तमाम वाहन फंस जाने की सूचना मिलते ही तहसीलदार रामजी और पूर्ति निरीक्षक बीके महान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया।
तब जाकर दोपहर 12 बजे जाम खुल सका। तीन घंटे जाम लगा रहने से महोबा से झांसी, मऊरानीपुर आने जाने वाले दो दर्जन से ज्यादा वाहनों की कतार लग गई। जाम खुलते ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। जाम में फंसे होने के कारण बसों में बैठे यात्री उमस भरी गर्मी में परेशान हो गए।