{"_id":"61bcd8a345591a7a382b96ae","slug":"village-sp-police-cms-cmo-mahoba-news-knp6701450192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु अस्पताल को ही बना दिया पुलिस चौकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु अस्पताल को ही बना दिया पुलिस चौकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबरई(महोबा)। विकासखंड के खजुरिहा पहरा गांव में जानवरों के इलाज के लिए शासन द्वारा बनवाए गए पशु चिकित्सालय भवन को पुलिस विभाग के जिम्मेदारों ने पुलिस चौकी बना दिया है। इस कारण बीमार पशुओं को उपचार नहीं मिल पा रहा है।
थाना क्षेत्र के खजुरिहा पहरा गांव में जानवरों के इलाज के लिए शासन द्वारा पशु चिकित्सालय का निर्माण करवाया गया था। एक वर्ष पहले पुलिस ने पशु अस्पताल के भवन में पुलिस चौकी लिखवा दिया। तथा उसी भवन के सामने पुलिस चौकी पहरा थाना कबरई का बोर्ड भी लगा दिया गया है। पशुधन प्रसार अधिकारी ओमनारायण सोनी व पशु चिकित्साधिकारी कबरई शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि जब पशु अस्पताल के भवन को पुलिस चौकी बनाया गया था। तब तत्कालीन डीएम सत्येंद्र कुमार सहित शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों को लिखित शिकायती पत्र देकर अवगत कराया गया था। पर कोई कार्रवाई नही हुई।
ग्रामीण राकेश कुशवाहा, चुन्नू खंगार, हृदेश हरनेहिया, परशुराम आदि का आरोप है कि पशु चिकित्सालय में पुलिस चौकी बनने के कारण जानवरों के इलाज में भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला पशुधन अधिकारी आरके सिंह का कहना है कि पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग में पुलिस विभाग द्वारा जबरन कब्जाकर पुलिस चौकी बना ली गई है। जिसकी लिखित शिकायत डीएम, एसपी समेत पशु चिकित्सा विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई थी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सीओ राम प्रवेश राय का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। हो सकता है यहां पर पहले पुलिस चौकी हो। मामले की पूरी जानकारी की जाएगी।