{"_id":"612148538ebc3e79df33b25b","slug":"village-sdm-palika-adm-pwd-mahoba-news-knp6474898136","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 90 में से 14 शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 90 में से 14 शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
महोबा/ कुलपहाड़/ चरखारी। संपूर्ण समाधान का दिवस का आयोजन कुलपहाड़ तहसील में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। वहीं सदर व चरखारी तहसील में एसडीएम व सीओ ने शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस पर जिले भर में 90 शिकायतें आईं जिनमें 14 शिकायतों का निस्तारण हो सका।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार अपर जिलाधिकारी आर एस वर्मा की अध्यक्षता में 47 शिकायती प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की भूमि पैमाइश व कब्जा संबंधी आईं।
पप्पू व बैजनाथ ग्राम नगारा डांग ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कृषि भूमि से दबंगों का कब्जा नहीं हटाया। किल्हौआ ग्राम प्रधान अर्चना ने गांव की आबादी हेतु सुरक्षित भूमि पर कब्जा हटाए जाने की मांग की। राहुल ने कहा कि पीडब्लूडी ठेकेदार ने दुकान को जबरन हटा दिया। चरखारी संवाद के अनुसार एसडीएम रमेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गईं। जिसमें 25 शिकायतों मे से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। जिसमें राजस्व की 16, पुलिस की चार, कृषि विभाग, पूर्ति विभाग, डूडा, नगर पालिका और विकास खंड की एक-एक शिकायत आई।
विज्ञापन
इस मौके पर एसपी सुधा सिंह, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।