फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   village,road,police,SDM,palika

ढाई करोड़ की लागत से हो रहे तालाब के सुंदरीकरण की फटने लगी पिचिंग

Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
village,road,police,SDM,palika
कबरई (महोबा)। नगर पंचायत कबरई द्वारा कस्बे के प्राचीन घासी तालाब के सुंदरीकरण का कार्य 2.5 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। कार्य पूरा होने से पहले ही तटबंध में बड़ी बड़ी दरारें आ गई हैं। नगर पंचायत के सभासदों ने डीएम समेत उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया कि नगर पंचायत से कराए जा रहे कार्यों में मानक व गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर स्थित घासी तालाब के सुंदरीकरण के लिए नगर पंचायत से ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया था। सुंदरीकरण का कार्य करीब दो वर्ष पहले शुरू कराया गया। ठेकेदार ने तालाब के चारों तरफ घाट व पिचिंग का कार्य एक वर्ष पहले पूरा करा दिया था। इस समय तालाब के चारों ओर बनाई गई पिचिंग में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। नगर पंचायत के सभासद अवधेश रैकवार, रामकुमारी, रामसखी, फारूक अहमद, रविकांत, नीरज सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, माया आदि ने बताया कि कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से घटिया निर्माण की शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब उन्होंने डीएम, कमिश्नर व स्थानीय निकाय के निदेशक को पत्र भेजकर गुणवत्ताविहीन सुंदरीकरण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर नगर पंचायत के ईओ वेदप्रकाश सिंह का कहना है कि यह तकनीकी खामी है। संबंधित अवर अभियंता इसे देखेंगे। अभी एक करोड़ रुपए निर्गत किया गया है। शेष भुगतान कार्य पूर्ण होने पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed