{"_id":"57094aa74f1c1b122cc81158","slug":"village-rise-rise-of-india-plans-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम उदय, भारत उदय की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम उदय, भारत उदय की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेताओं ने शनिवार को बैठक कर ग्राम उदय, भारत उदय अभियान की सफलता के लिए रणनीति बनाई। यहां अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में सभी मंडलों में मनाने पर चर्चा की गई।
शहर के अंबे गेस्ट हाउस में भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सेंगर की अध्यक्षता में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि अंबेडकर जयंती सभी मंडलों में समरसता दिवस के रूप में मनाई जाए। 14 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच ग्राम उदय,भारत उदय अभियान के तहत गांवों में चौपाल लगाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताएं।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर अति पिछड़ा वर्ग से केशव मौर्य की ताजपोशी पर खुशी जताई गई। पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, संजीव उपाध्याय, संतोष चौरसिया, उमाशंकर मिश्रा और विनोद पुरवार ने कहा कि केशव मौर्य की ताजपोशी विधान सभा चुनाव फतह के लिए महत्वपूर्ण कदम है। यहां भागवत गुप्ता, सुरेश द्विवेदी, योगेश मिश्रा, मयंक तिवारी, रोशन सिंह, राहुल दीक्षित, सुखलाल, देवेंद्र राजपूत, ओमनारायण तिवारी, अंकुर शिवहरे, वियोगी शाश्वत सहित जिले भर के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।